कप्तानगंज। कप्तानगंज से लापता युवक प्रेमिका संग गोंडा में पकड़ा गया है। सूचना मिलते ही युवक के परिजन गोंडा के लिए रवाना हो गए। थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक 6 फरवरी को घर से अचानक गायब हो गया था। पता नहीं चलने पर कप्तानगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। युवक का मोबाइल बंद मिल रहा था। वहीं पुलिस को सूचना मिली कि गोंडा जिले के करनैलगंज थाने से एक युवती भी 6 फरवरी से ही लापता है। करनैलगंज थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। गोंडा जिले की पुलिस जब मोबाइल सीडीआर, सर्विलांस लोकेशन ट्रेस की युवती को प्रेमी के संग पकड़ लिया। कप्तानगंज पुलिस को इसकी जानकारी होने पर युवक के परिजनों को सूचित किया गया। संवाद