फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ने के खेत में लगी आग, पांच किसानों का फसल स्वाहा

Sun, 16 Nov 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में गन्ने की फसल में लगी आग- संवाद - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच किसानों की करीब तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। अचानक उठी लपटों ने खेतों को घेर लिया, जिससे किसानों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आसपास की अन्य फसलें बच गईं। आग से जिन किसानों की फसलें जली हैं, उनमें रामनारायण चौधरी, चन्द्रप्रकाश चौधरी, जीतेंद्र चौधरी, राजाराम यादव और बुद्धिराम यादव शामिल हैं। घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें