फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में आग लगने के बाद जला सामान। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। बृहस्पतिवार को मेंहदावल रोड स्थित पांडेय बाजार में अज्ञात कारणों से कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर एक घंटे बाद काबू पाया, जबकि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से दमकल की एक गाड़ी फंसी रही। लाखों रुपये का कबाड़ जल गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजा बाजार निवासी आशीष गुप्ता कबाड़ संग्रह व बिक्री के कारोबार से जुड़े हुए थे। मेंहदावल रोड पर पांडेय बाजार में उनका गोदाम है। बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात कारणों से उनके गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप ले लिया।
लपटें देख आसपास के लोग घबरा गए। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर करीब 30 मिनट बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं, जिन्हें आग पर काबू पाने में लगभग 45 मिनट से अधिक का समय लगा। वहीं तीसरी दमकल की गाड़ी रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से मौके पर नहीं पहुंच सकी। थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने भी आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन

कारोबारी आशीष ने बताया कि आग कैसे लगी यह नहीं पता चल सका है। बिजली कनेक्शन नहीं है, इसलिए शार्ट सर्किट की आशंका नहीं है। आग लगने के कारण प्लास्टिक के कबाड़ पूरी तरह जल गए साथ ही पुराने टायर भी समाप्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें