फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झोपड़ी में लगी आग, तीन मवेशी झुलसे

Mon, 18 Mar 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हर्रैया क्षेत्र के शेरवाडीह गांव में आग लगने से जलकर राख हुई रिहायशी झोपड़ी। संवाद
विज्ञापन
नकदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। शेरवाडीह गांव में शनिवार को देर रात रिहायशी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने से 50 हजार रुपये नकद और कीमती सामान जलकर राख हो गए। तीन भैंस भी झुलस गईं। आस पड़ोस के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार, शेरवाडीह गांव निवासी राजबली चौहान परिवार के साथ रात में खाना खाकर अपने रिहायशी झोपड़ी सो रहा था। शनिवार रात करीब दो बजे अचानक उनके झोपड़ी से आग की लपटें निकलने लगीं। जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वह गुहार लगाते हुए परिजनों के साथ आग बुझाने में जुट गए। थोड़ी ही देर में झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को लपटों के बीच घिरता देख सभी बाहर निकल आए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तहसीलदार अनुराग सिंह के निर्देश पर गांव पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दिया। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने मौके पर जाकर पीड़ित को ढांढस बंधाया और मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें