नगर बाजार (बस्ती)। संसारपुर फुटहिया के पास सड़क के बगल बने पशुओं के बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उसमें बंधे तीन पशु झुलस गए। इनमें से एक कीमौत हो गई। जबकि दो पशुओं का उपचार चल रहा है।
संसारपुर फुटहिया निवासी बुद्धिसागर ने बताया कि सड़क के किनारे पशुओं के लिए बाड़ा बना रखा है। उसमें तीन पशु बंधे थे। रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से बाड़े में आग लग गई। घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान एक गाय की झुलसकर मौत हो गई थी। जबकि एक पड़िया और बछिया झुलस गई। संवाद