फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन दुकानें, गुमटी, पिकअप और बाइक जली

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से तीन दुकानें, गुमटी, पिकअप और बाइक जली
विज्ञापन

नगर पंचायत हर्रैया के गांधीनगर वार्ड की घटना, आग में फंसी बच्ची को युवक ने बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया (बस्ती)। कस्बे के गांधी नगर वार्ड में यूनियन बैंक के सामने मंगलवार रात किराने की दुकान में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आढ़त, मोबाइल की दुकान, एक गुमटी, बाइक और पिकअप को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई।
नगर पंचायत के सम्राट नगर वार्ड निवासी सुरेश कसौधन छोटे पुत्र सुनील के साथ गांधी नगर वार्ड में किराना, आढ़त के साथ मिट्टी के बर्तन बेचने का कारोबार करते हैं। परिवार के अधिकांश सदस्य दुकान के सामने के घर में रहते हैं। मंगलवार को सुरेश पत्नी, एक बेटी व नातिन के साथ दुकान में बने कमरे में सोने चले गए। रात करीब पौने 12 बजे दुकान के अचानक आग की लपटें उठने लगी। जब तक अलग-बगल के लोग समझ पाते आग तेजी से फैलने लगी। इसी बीच गुमटी में रखा छोटा गैस सिलिंडर भी फट गया। दुकान पर बने घर में सो रहे सुरेश, उनकी पत्नी को आग की भनक लगी तो हड़बड़ा कर बाहर भागे। बगल में सो रही बेटी तो बाहर निकाल ले गए। घबराहट में तीन साल की नातिन आरोही छूट गई। जानकारी के बाद कस्बे के युवक श्याम मोहन ने दिलेरी दिखाते हुए उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग की चपेट में आकर सुनील की किराना की दुकान में रखा सामान, डीप फ्रीजर, एक बाइक गई। सुरेश की आढ़त की दुकान में करीब 10 क्विंटल गेहूं, छह क्विंटल चावल के साथ चना, मटर, मसूर, खली, सरसों जल गया। बगल में सोनू श्रीवास्तव की मोबाइल की दुकान में रखा लैपटॉप व उपकरण जल गए। सुनील की दुकान के पीछे खड़ी संतोष गुप्ता की पिकअप भी आग की चपेट में आकर जल गई। नशिबुनिशा की अंडे की गुमटी भी जल गई। तहसीलदार के निर्देश पर हल्का लेखपाल ने क्षति का जायजा लिया है। अहेतुक सहायता हेतु रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने दी सहायता
मंगलवार रात को गांधीनगर वार्ड में हुई आगजनी की घटना के पीड़ितों का चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का हाल चाल लिया। सुरेश गुप्ता को 50 हजार और सोनू श्रीवास्तव को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही हर संभव सहायता करने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें