फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के दवा कक्ष में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल के दवा कक्ष में लगी आग
विज्ञापन

वाल्टरगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ के दवा कक्ष में शाम को लगभग साढ़े छह बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय अस्पताल में कोई मौजूद नहीं था। आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों को धुआं उठता दिखा तो वे अस्पताल की ओर जाकर देखे तो एक कमरे में आग लगी थी। घटना की जानकारी स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे डॉ. पीके शुक्ल व एक अन्य स्वास्थ्यकर्मी के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौजूद चिकित्सक डॉ. पीके शुक्ल ने बताया कि कमरे में दवाई अधिक मात्रा में रखी हुई थी। अचानक लगी आग से कुछ दवाएं जल गईं हैं। शेष दवाओं को आसपास के लोगों के सहयोग से बचा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें