फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया फंसाकर चुराई थी बिजली, 18 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कटिया फंसाकर चुराई थी बिजली, 18 पर केस
विज्ञापन

बस्ती। विद्युत वितरण खंड प्रथम ने शनिवार पांच बजे भोर में सघन जांच अभियान चलाकर कनेक्शन जांची। बरसू डफाली टोला व राजा मैदान क्षेत्र में चले जांच अभियान में बकाएदारों व बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई लोग कटिया फंसाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। 18 लोगों पर गिदही स्थित बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
लाइन लॉस 15 प्रतिशत पर लाने और राजस्व वसूलने के लिए विद्युत निगम अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। बिजली चोरों पर कार्रवाई के लिए भोर में पांच बजे सघन जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत शनिवार भोर में 126 उपभोक्ता परिसरों की जांच की गई। इस दौरान 18 लोग कटिया फंसाकर बिजली चोरी करते पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा-135 के तहत गिदही बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अभियान में बकायेदारों से 5.50 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया। हफ्ते में कम से कम दो बार भोर में सघन अभियान चलाकर जांच की जा रही है। मौके पर एसडीओ मनोज कुमार यादव, राम इकबाल प्रसाद व विद्युत प्रवर्तन दल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें