बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के उजियानपुर गांव में दो साल पहले युवक की आत्महत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
परमेश्वरपुर निवासी मृतक के भाई अभिषेक गौतम ने आरोप लगाया है कि उनका छोटा भाई नितेश गौतम गांव से बाहर 2.5 किमी दूर लालगंज रोड उजियानपुर में रामसुरेश के घर में किराये पर टेंट हाउस चलाता था। वह अक्सर दुकान में रहता भी था। कभी-कभी घर भी आ जाता था। नितेश का एक महिला से अवैध संबंध था।
वह रात में रात में टेंट हाउस की दुकान पर जाती रहती थी। 11 अक्तूबर 2024 की रात उनके भाई नितेश का शव टेंट हाउस की छत के कुंडे से लटका मिला था। पुलिस ने आरोपी महिला व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद