फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि संतकबीरनगर जिले के एक युवक से उसका छह वर्ष से बातचीत होता रहा। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाया। गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। बाद में शादी करने से इन्कार दिया और जान-माल की धमकी दे रहा है। इसी बीच आरोपी युवक ने दूसरे लड़की से कोर्ट में शादी कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक धीरज अग्रहरी, उसके पिता दिलीप अग्रहरी तथा उसकी मां निवासीगण मेंहदावल पक्का पोखर थाना मेंहदावल जिलासंतकबीर नगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें