वाल्टरगंज। पुलिस ने क्षेत्र के दो अलग-अलग इलाकों में हुए हादसे में दो बाइक चालकों की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि क्षेत्र के पैड़ा चौराहे पर स्थानीय निवासी कमरुद्दीन घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया था। मृतक के बेटे कमल हसन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं, थाना क्षेत्र के बालेडीहा आयुष हॉस्पिटल के सामने बाइक सवार दो युवक खड़ी कंबाइन मशीन से टकरा गए, जिससे मौके पर ही बिहार के नेवादा निवासी बाइक चालक विक्सी अहमद की मौत हो गई थी। जबकि उसके साथी आलमगीर को जिला अस्पताल भेज गया था, जहां पर घायल का इलाज चल रहा है। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर कंबाइन मशीन के चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद