फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टावर कंपनी के कर्मचारी व किशोरी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। पुलिस ने 26 मई को एक किशोरी द्वारा थाना वाल्टरगंज क्षेत्र के कस्बा वाल्टरगंज में मोबाइल टावर पर चढ़ने और टावर कर्मियों द्वारा टावर के सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम न करने व कर्मचारी के उपस्थित न रहने पर प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि टावर पर चढ़ने वाली किशोरी और वोडाफोन टावर के कर्मचारी के प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि कोई, किसी मोबाइल टावर, बिजली के खंभे, पानी टंकी आदि पर चढ़कर अपने किसी भी प्रकार की मांगो को मनवाने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध इसी प्रकार अभियोग पंजीकृत करते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें