फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दीतहरीर में राजकुमार सिंह निवासी छबैला थाना नगर ने लिखा है कि वह अपने मित्र अतुल सिंह के साथ एक जुलाई को बस्ती से घर आ रहे थे जैसे ही वह रात लगभग 10:15 बजे अकसड़ा चौराहे पर पहुंचे कि संदीप सिंह उर्फ बिक्कू हाल पता बहादुरपुर मिल गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमको घर तक छोड़ दीजिए। दोनों लोग उनको लेकर के उनके घर बहादुरपुर छोड़ने गए, आते समय पुरानी रंजिश को लेकर मोहित सिंह व उनके दो भांजे आयुष सिंह तथा अनुज सिंह ने उनको रोक कर गाली देते हुए कहा कि इतना तेज एक्सीलेटर क्यों करते हो। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तब उन लोगों ने उन दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मोहित सिंह ने अपने भांजे से कहा कि घर के अंदर से पिस्टल लेकर आओ आज इनको मार देंगे। भांजे घर में गए और पिस्टल लेकर आए।
उसी समय क्षेत्र में गस्त कर रहे चौकी प्रभारी बहादुरपुर तेज प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ आ गए और तब उसकी जान बची। चौकी प्रभारी ने मामला भांपते हुए दोनों पक्षों को चौकी पर लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी बहादुरपुर तेज प्रताप सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें