फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोर्ट के आदेश पर महिला समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। जान-माल की धमकी देने और मारने-पीटने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर बलरामपुर जिले के थाना सादुल्लाहनगर के गोल्हीपुर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी बस्ती जिले के निवासी जुनैद अहमद से हुई थी। कुछ दिनों पश्चात उसे जानकारी मिली कि उसके पति का नाजायज संबंध बलरामपुर जिले के नई बस्ती महदेइया निवासी एक महिला से चल रहा है। 23 सितंबर 2025 को महिला अपने साथ गुंडे किस्म के दो अज्ञात लोगों को लेकर उसके मायके आई और उसके घर में घुस कर गाली-गलौज करते मारने-पीटने लगे और कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बीच-बचाव के लिए दौड़े मां व पिता को भी जान-माल की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें