नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िला कठार में आपसी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित वासुदेव निवासी मुड़िला कड़ार ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि चार अगस्त की रात लगभग आठ बजे वह अपनी पत्नी से बात कर रहा था, तभी गांव के ही रामसूरत, उसकी पत्नी सुनीता और पुत्र विराट ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में उसको चोटें आई हैं। थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेडिकल परीक्षण और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।