बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 17 जून को कोचिंग जा रहे 14 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।हरैया क्षेत्र के ग्राम बिहरा (भलुहिया) निवासी संजय सिंह का पुत्र अखंड प्रताप सिंह 17 जून की सुबह करीब 6 बजे साइकिल से एमसीसी इंटर कॉलेज पिकौरा सानी स्थित कोचिंग पढ़ने जा रहा था। छात्र तेलियाडीह गांव के सामने सर्विस रोड किनारे अपने दो साथियों का इंतजार कर रहा था तभी हरैया की तरफ से तेज रफ्तार पिकअप ने छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल छात्र को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। संवाद