फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज उत्पीड़न में नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। दहेज उत्पीड़न के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के दिवाकरपुर गांव निवासी रमजान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री शायरा की शादी कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी आफताब आलम से 19 फरवरी वर्ष 2025 में हुई थी। कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। न देने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। बेटी को मारने-पीटने के अलावा जान-माल की धमकी भी दी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के आफताब आलम, मोहम्मद इदरीश, अफसाना, गुलशन,साफिया, अंजुम, कुलसुम, अख्तर और मंसूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें