फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक से मारपीट के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। थाना कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम भरवलिया में युवक से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर प्रथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में भरवलिया गांव निवासी सुरेश पुत्र राम प्यारे ने बताया कि उसका भाई राहुल खेत में काम कर रहा था। तभी गांव के ही राम पाल, सोनू, मनोज तथा जल्लू आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ में पहने चुल्ले व लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए। मारपीट में राहुल को काफी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें