फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अवैध शराब के मामले में 10 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थाने की पुलिस ने 120 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगाें पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीतारामपुर माझा में छापेमारी की गई है। यहां पर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 6 पीले रंग के प्लास्टिक बीस-बीस लीटर के डिब्बे में 120 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व एक काले रंग की पाॅलिथीन में एक किलो नौसादर बरामद हुआ। पकड़े गए झारखंडेय, मारकंडेय, सूरज, रमेश, संजय, अरूण, रवि, भावन, राेहित, गोलई पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें