फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे के मामले में कार चालक पर एफआईआर

Tue, 20 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाने के मुजहना के पास कार की चपेट में आकर महिला की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। लालगंज थाने के डड़वा लगुनी निवासी मृतका सविता के पति मिथलेश ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी पत्नी 18 जून को रिश्तेदारी में भुड़ली थाना मुंडेरवा जा रही थीं। रास्ते में मुजहना के पास उन्हें एक कार सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने के कारण सविता की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार लेकर भाग रहा चालक एक डिवाइडर से टकरा गया था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने कार के अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें