फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अभिनव देवेश शुक्ला की अदालत ने दुष्कर्म करने के मामले में कप्तानगंज की पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक महिला ने जरिए न्यायालय में अर्जी दाखिल कर कहा कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर के अन्य सदस्य दिल्ली शादी में गए थे। 6 दिसंबर 2024 को वह घर पर अकेली थी। उसे बुखार था तो पड़ोसी को दवा लाने के लिए बुलाया। दवा लेकर आने के बाद आरोपी ने खुद चाय बनाकर उसे दिया। आरोप है कि उसी में कुछ नशीली दवा डाल दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और उसी वीडियो को दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। वीडियो हटाने के लिए 45 हजार रुपये भी ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें