फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शादी का झांसा देकर एक युवती का दस साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि इसके बाद शादी करने के लिए कहा तो आरोपी युवक मुकर गया। मुंडेरवा थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले शिवानंद से उसका करीब 10 वर्ष पहले संपर्क हुआ। शिवानंद ने उसके साथ शादी करने वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच उसने उसकी अश्लील फोटो भी बना ली। 25 मई को जब उसने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया और इसकी शिकायत पुलिस या अन्य किसी से करने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें