बस्ती। थाना कप्तानगंज क्षेत्र के महादेवा फेरसहन गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दुकान के सामने जबरन ठेला लगाने के विवाद में दुकानदार से मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में गोविंदपारा निवासी विनय कुमार पटवा ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान विपक्षी उनकी दुकान के सामने जबरन ठेला लगाने लगे। मना करने पर रामचन्द्र निवासी रसोईया, अनमोल, रिंकू, मोनू, नीरज, धीरज, चंचल पाठक, शुभम श्रीवास्तव, गिरिजेश ने मारपीट और गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।