बस्ती। कलवारी पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में थाना क्षेत्र के सैफाबाद निवासी विनीत कुमार पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के सैफाबाद निवासी मन श्याम चौहान की पत्नी दीपाली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने आरोपी के यहां सोने का मारवाड़ी नथुनी, झुमकी और चांदी का एक सेट पावजेब गिरवी रखा था। जब वह जेवर छुड़ाने गई तो आरोपी गाली देते हुए जाने से मारने की धमकी दी। विवेचक शैलेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विनीत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो