कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पगार गांव में मंगलवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से दो लंगूरों की मौत हो गई। पगार गांव में कई सालों से सैकड़ों लंगूर रहते है। गांव के दक्षिण तरफ हाईटेंशन तार है। शाम करीब चार बजे कई लंगूर आपस में लड़ाई कर रहे थे, तभी दो लंगूर हाई टेंशन तार पर कूद गए। इससे दोनों की झुलस कर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों लंगूरों को दफना दिया। कप्तानगंज के जेई राजित राम ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है। संवाद