बस्ती। वॉल्टरगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव निवासी गया प्रसाद ने तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल की रात वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेनियापुर गांव में उनका भाई नीरज अपने बहन के घर बरात करने के लिए आए थे। विपक्षीगण ने उनके भाई को मारने-पीटने, गाली देने व जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राहुल, आलोक, विशाल और राजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद