बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में दुबौलिया थानाक्षेत्र के डिंगरापुर निवासी नीलम ने बताया कि 16 अगस्त को पंडुलघाट के पास उनके पति को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से नाजुक स्थिति देखकर डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया था। गोरखपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद