बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने व अश्लील टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। थाने के एसआई जावेद खान ने तहरीर देकर बताया है क्षेत्र के एक स्कूल के सामने चाय की दुकान पर आरोपी विक्रम गौड़ प्रतिदिन विद्यालय में लड़कियों के आने-जाने के समय पर मौजूद रहकर अश्लील गाना गाता रहता है और अश्लील बातें कहता है। संवाद