बस्ती। हर्रैया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किशोरियों संग अश्लील हरकत के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के रहने वाले शिकायतकर्ता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके गांव के रहने वाले एक युवक समेत दो लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। एक सितंबर को छत पर उनकी 11 वर्षीय व 12 वर्षीय दो बेटियां सो रही थीं। छत पर चढ़कर आरोपियों ने दुष्कर्म की नीयत से बेटियों के साथ छेड़खानी की। बच्चियों के विरोध के बाद दोनों भाग निकले। एसएचओ हर्रैया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी रामसेवक और दुबौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। संवाद