फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुपये न लौटाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। बहन की शादी के लिए बाइक खरीदने के लिए एक शख्स से डेढ़ लाख रुपये लेने के बाद वापस न करने पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है। महादेवा गांव निवासी अशोक कुमार ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेंठा गांव निवासी सुबोध उपाध्याय ने उससे बहन की शादी में बाइक खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। कई महीने बाद भी रुपये न दे पाने की स्थिति में आरोपी ने कहा कि उसके डेयरी पर काम करके रुपये चुकता कर देगा। तीन दिसंबर 2025 की रात करीब आठ बजे 60 लीटर दूध दो केन में लेकर चला गया और लौटकर नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें