बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तरीके से बनाई गई फोटो पोस्ट करने के मामले में एक युवक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश निवासी चपरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक रूप में पोस्ट कर दिया था। यह पोस्ट देखते ही ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ी और मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता मान सिंह निवासी पकड़ी चौहान ने बताया कि ऐसी पोस्ट समाज में गलत संदेश फैलाती है और सांप्रदायिक तनाव भड़का सकती है।