टिनिच। विद्युत उपकेंद्र सल्टौआ क्षेत्र में शनिवार को आई तेज आंधी के बाद से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बीते 48 घंटे से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है।
बिजली बाधित होने से भदना, खलवा बजहिया, भरपुरवा, आमा, निद्धीपुर, अजगैवा जंगल, शिवपुर, बैरवा, बैदोलिया, पचलौरिया, कूपनगर, बभनगांवा, खलगवा, बनतरवा, बाराहक्षेत्र, इमिलियाधीश चौराहा, बोधपुर, बेलवरिया, धनघटी, डिगरभरिया, बेतौहा सहित कई अन्य गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।
स्थानीय उपभोक्ता अवधेश ने बताया कि 50 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
इस संबंध में जेई सूर्यनरायन यादव ने बताया आंधी के कारण पेड़ की डालियां हाईटेंशन टेंशन तार पर आने से समस्या हुई थी। पेट्रोलिंग कर समस्या का समाधान किया जा रहा है। संवाद