बस्ती। रुधौली पुलिस ने सोमवार को मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बिजलपुर निवासी अर्जुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की दोपहर में वह अपने भतीजे विजय व सुनील के साथ घर पर बैठे थे। तभी उनके गांव के विपत, शनि व शिवनाथ पहुंचे। भतीजे को घर में घुसकर गाली देने लगे। लाठी, डंडा व सरिया से मारा पीटा। उन्हें व उनके भतीजे सुनील के सिर में काफी चोट आई है। वह बेहोश भी हो गए थे। आरोपियों ने घर पर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।