भानपुर। किसान समस्याओं के समाधान की मांग लेकर भाकियू लोक शक्ति गुट ने सोमवार को तहसील परिसर में पंचायत लगाई। जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष उदयराज वरुण ने की। पंचायत के पश्चात किसानों ने डीएम को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। पंचायत में किसानों ने रुधौली के भितेहरा फीडर से हो रही अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने, चीनी, पेट्रोल और खाद के बढ़ते दामों पर अकुंश लगवाने, निराश्रित छुट्ठा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने आदि की मांग की। इस मौके पर अयोध्या नाथ तिवारी, सफायत अली, जुगुन, राजबली, हासिम अली, मुनिलाल, अमरिका, बंशराज, उमेश तिवारी, रामसवारें, इसलावती आदि किसान मौजूद रहे।