फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाद्यान्न की कालाबाजारी में कोटेदार पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्ति निरीक्षक बस्ती सदर की जांच में खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में बरसांव के कोटेदार पर एफआईआर दर्ज हुआ है
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने तहरीर में बताया है कि गत 29 अक्तूबर और दो नवंबर को आईजीआरएस पर कोटेदार के खिलाफ शिकायत हुई। जिसमें आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत बरसांव के उचित दर विक्रेता अंगद प्रसाद ने विगत दो माह यानी माह सितंबर व अक्टूबर 2025 में कार्डधारकों से ई-पॉस मशीन पर आधार प्रमाणीकरण कराने के बाद भी उन्हें खाद्यान्न का वितरण नहीं किया। इसकी जांच क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक बस्ती सदर ने गत 19 नवंबर को गांव में जाकर की। जांच में कुल 19 कार्डधारकों से उनका लिखित बयान प्राप्त किया। इसमें पाया गया कि विक्रेता अंगद प्रसाद ने दो माह से खाद्यान्न नहीं दिया है। दुकान के भौतिक सत्यापन में विक्रेता के गोदाम से 34.11 क्विंटल गेहूं, 61.03 क्विंटल चावल और 0.42 क्विंटल चीनी कम पाया गया। पूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट पर डीएम के आदेश के बाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें