बस्ती। दुष्कर्म के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध अजफरुल हक उर्फ प्रिंस उसके भाई शान उर्फ सोनू और पिता के ऊपर कोतवाली पुलिस धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह न्यायालय में 11 अप्रैल को मुकदमे की पैरवी के लिए गई थी। इसी बीच पेशी पर आए विपक्षी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस ने उन्हें गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसके पिता भी उसे गाली और धमकी दिए। पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है। संवाद