फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट के मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के महुआ गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी पुष्पा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे उसके पड़ोसी लल्लू सिंह गौरव उनके भाई अभिमन्यु पिता चैतू और अभिमन्यु की पुत्रियां अंशिका व सावित्री एक राय होकर आए और उसे व पिता तिलक राज और भाई अंकित को अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर उसके भाई अंकित को मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने पर उसे व पिता तिलक राज को भी मारा-पीटा। जिससे तीनों को चोटें आई हैं। शोर शराब सुनकर आस पास के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया है कि उक्त लोगों पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चोटिल लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें