फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज उत्पीड़न में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में शनिवार को पति समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के ताड़ीजोत निवासी गुड़िया देवी ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ज्योत्सना गौतम को दहेज के लिए ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। आठ दिसंबर को दहेज में एक लाख रुपये, सोने की चेन और कार की मांग की। इसे पूरा न कर पाने पर बेटी को अपशब्द कहा। मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी गई। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति अतुल कुमार, जेठ प्रमोद कुमार, जेठानी प्रमिला, भतीजा जय कुमार निवासी राजाजीपुरम लखनऊ और ननद मीरा देवी पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें