पैकोलिया। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मारपीट बलवा के मामले में पुलिस ने पीड़ितों को तहरीर पर 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के पड़ियाडीह गांव निवासी प्रियांशु पुत्र राम किशुन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात करीब दस बजे बच्चों की आंख पर टार्च की रोशनी जलाने से मना करने पर उसके पटीदार विक्की, अवधेश और दो अन्य अपशब्द कहते मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव के लिए दौड़े उसके चाचा राम गोपाल को भी मारा-पीटा। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे मामले में मुसहा-बरहपेड़ा गांव के रामवचन पुत्र सुखराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे रंजिश को लेकर रामचेत, राम जनक, बसंत लाल, रामसजीवन, सुभाष, सूरज, मैना देवी गाली देते हुए उसे लाठी-डंडे और ईंट से मारने-पीटने लगे। बचाव के लिए आए दीनानाथ, सत्येन्द्र और सोना देवी को भी मारपीटा। संवाद