बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर में 24 नवंबर की शाम करीब 7 बजे हादसे में घायल गोंडा जिले के छपिया थाने के खजुरी निवासी प्रेमकुमार (40) की मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतक के पुत्र रोहित कश्यप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पिता सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल प्रेमकुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। संवाद