बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने गोहत्या के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। थानाक्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग निवासी व राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री रमेश चंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि परसालाल शाही चौराहे के पीछे स्थित पोखरे के पास रविवार को गोवंश की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद अपने साथियों के साथ पोखरे पर गए तो वहां पर एक गोवंश का कटा हुआ सिर मिला। आसपास अन्य अवशेष भी मिले। संवाद