फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकानदार पर प्राथमिकी, ग्रामीणों के खून के नमूने लिए

विज्ञापन
महुआ डाबर गांव में जांच के लिए खून का सैंपल लेती स्वास्थ्य टीम।संवाद
विज्ञापन
गौर। महुआ डाबर गांव में रविवार को केक के बाद एक युवक की मौत होने और मासूम की हालत गंभीर होने पर गौर पुलिस ने युवक के पिता संतोष सिंह की तहरीर पर गांव के दुकानदार बंटी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया है। जबकि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से केक का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कई विभाग की टीम जांच में जुटी है।
गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव के अमन सिंह (18) उस समय मौत के गाल में समा गया, जब वह रविवार की सुबह गांव में स्थित एक दुकानदार से बंद पैकेट का केक खरीद कर खा लिया और उसी में से थोड़ा सा केक मासूम ओंकार (3) पुत्र दुर्गेश कुमार को दे दिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाते समय युवक अमन सिंह कि रास्ते में मौत हो गई। जबकि मासूम को कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह स्वस्थ होकर सोमवार को घर आ गया।
विज्ञापन

घटना को लेकर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से गांव और केक विक्रेता दुकानदार के यहां पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के अधीक्षक डॉ. भास्कर यादव ने बताया कि सीएचसी से डॉ. जेपी यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीम में संतोष कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश, आशुतोष नारायण शुक्ल को महुआ डाबर गांव में भेजा गया है, जहां परिजनों सहित आसपास के लोगों का खून का नमूना लिया गया है।
चौकी प्रभारी बभनान अजय कनौजिया ने बताया कि बाजार में स्थित एक गोदाम का निरीक्षण किया गया। जहां से दुकानदार केक खरीदा था, उस इंटरप्राइजेज गोदाम का भी जांच किया गया है और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर महुआ डाबर गांव स्थित दुकानदार बंटी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें