फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंजीनियर की तहरीर पर पंप ऑपरेटर समेत दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। कुदरहा ब्लॉक के राजपुर बैरिहवा गांव में टंकी फटने की घटना आपसी रंजिश के कारण हुई थी। पंप ऑपरेटर के पद से हटाए जाने से नाराज प्रमोद शुक्ला ने अपने बेटे के साथ मिलकर टंकी के अंदर लगे पीवीसी लाइनर (गुब्बारानुमा ट्यूब जिसमें पानी भरता है) को धारदार हथियार से काट दिया, जिसके चलते अचानक टंकी से पानी गिरने लगा।
विज्ञापन

आरोप हैकि टंकी से पानी गिरने का वीडियो खुद पूर्व पंप ऑपरेटर ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था। अब इस मामले में पुलिस ने कार्य करने वाले फर्म के जेई अखंड भारत की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व ऑपरेटर प्रमोद शुक्ला और उसके बेटे निहाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गौरतलब है कि 17 जून को जब गांव की टंकी में पानी भरा जा रहा था, तभी अचानक टंकी से पानी गिरने लगा। इसी का वीडियो बनाकर यह प्रसारित किया गया कि टंकी फट गई है। 17 जून को अचानक टंकी से पानी गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जल निगम ग्रामीण ने भी मामले की जांच कराई।
घटना की जानकारी मिलते ही टंकी लगाने वाली कंपनी इंजीनियर मनीष कुमार ने जांच में पाया कि धारदार हथियार से टंकी के अंदर लगा हुआ पीवीसी लाइनर क्षतिग्रस्त किया गया। जिसके कारण पानी का दबाव पड़ने पर अचानक से पानी टंकी से बाहर गिरने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद 24 घंटे के अंदर जलापूर्ति बहाल करने के लिए मेघा इंजिनियरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को निर्देश जल निगम ग्रामीण द्वारा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें