फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गिरवी जेवर हड़पने के आरोप में दो लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। गिरवी जेवर हड़पने के आरोप में पुलिस ने दुकानदार और बेटे पर प्राथमिकी दर्ज किया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल बुजुर्ग गांव की निवासी सुनीता चौधरी पत्नी स्वर्गीय राम प्रसाद चौधरी के मुताबिक आर्थिक जरूरत के चलते उन्होंने कस्बे पन्डूल रोड के कारोबारी रमेश चन्द अग्रहरी और उसके बेटे लकी के पास तीन साल पहले लगभग चार लाख रुपये के अपने सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखकर 39 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि रकम वापस करने के बाद भी दोनों जेवर लौटाने से इन्कार कर रहे हैं। आरोप है कि दुकानदार रमेश अग्रहरि अभी तीन लाख रुपये और ब्याज भी मांग कर रहा है। पीड़िता ने पहले स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें