बस्ती। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मारपीट के दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। कंपनी बाग निवासी नीरज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 27 फरवरी को वह कंपनी बाग चौराहे पर शंकर भगवान के मंदिर के चबूतरे पर सुबह करीब 11:30 बजे सो रहा था। इस बीच महरीखावा निवासी सुरेंद्र उर्फ चिराक और सुरजीत अचानक आकर बिना कारण के उसकी लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। ब्यूरो