बस्ती। हर्रैया क्षेत्र तरना गांव में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित इंद्रावती निवासी तरना ने तहरीर में बताया कि 22 अगस्त को रास्ते पर जबरदस्ती निर्माण करने से मना करने पर गांव के चंद्रिका, अमन और पूजा ने उसे तथा उसके परिजन को मारा-पीटा। इसके साथ ही जान माल की धमकी दी और मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। पुलिस ने उपरोक्त पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद