महराजगंज(बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र की एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के वांछित आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह भरगवा मोड़ से गिरफ्तार कर किया। पुलिस के अनुसार, रविवार को उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव कांस्टेबल अतुल प्रकाश और कांस्टेबल प्रभात कुमार यादव के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भरगवा गांव की ओर से हाईवे की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम भरगवा मोड़ पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान कुलदीप यादव निवासी झझवा टोला, बसहिया उर्फ कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर रूप में हुई। संवाद