फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज मांगने के आरोप में पति समेत पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। प्रेम विवाह के बाद दहेज में पांच लाख रुपये, दो पहिया वाहन के लिए नव विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन


गौर थाना क्षेत्र की डुहवा गांव निवासी नसीबुन पत्नी मोहम्मद आजाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि हरैया थाना क्षेत्र के सेरवाडीह गांव निवासी मोहम्मद आजाद पुत्र निजामुद्दीन ने 16 नवंबर 2024 को कोर्ट मैरिज किया और निकाह के बाद आजाद अपने घर ले गया। उसके रिश्तेदार खाला शरीफुल पत्नी साधू, हुन्नी पत्नी सिद्धू व सिद्धू का लड़का राजीर व निजामुद्दीन पुत्र करम अली ने काफी विरोध किया तो पीड़िता के पति आजाद ने समझा बुझाकर मायके भेज दिया और कहा कि कुछ दिन बाद सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद 16 फरवरी 2026 को ससुराल वालों से बात किया तो उन लोगों ने कहा कि 5 लाख और दो पहिया राइडर गाड़ी दो तभी विदाई कराएंगे। इस बाबत थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि एसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें