बस्ती। छावनी पुलिस ने मारपीट के मामले में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के अकला (सूबेदार पुरवा) के रहने वाले प्रवेश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह 12 अप्रैल को शाम सात बजे अपने खेत से घर वापस आ रहे थे। विपक्षीगण अचानक लाठी डंडा से जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर टूट पड़े और बुरी तरह मारे पीटे। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। होश में आए तो देखा उनके जेब में रखा एक लाख रुपये भी विपक्षी लेकर भाग गए हैं। पुलिस ने गांव के ही राणा प्रताप सिंह, विवेक सिंह, अंश सिंह, आकाश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद