बस्ती। सरकारी अनाज की कालाबाजारी किए जाने के मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ब्योतहरा ग्राम पंचायत के कोटेदार राम गोपाल चौधरी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पूर्ति निरीक्षक सांऊघाट अशोक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि संबंधित कोटेदार ने कुल 44.073 क्विंटल गेहूं और 68.757 क्विंटल सरकारी चावल की कालाबाजारी अपने निजी हित में कर लिए जाने की जांच में पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद